फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयशा सुल्ताना के मामले पर उमर बोले: हर नागरिक को सरकार की आलोचना करने का अधिकार

Fri, 11 Jun 2021 04:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आयशा सुल्ताना के मामले पर उमर अब्दुल्ला ने सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही नेताओं को नसीहत भी दी है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह के मुकदमें पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निशाना साधा है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को सरकार की आलोचना करने का अधिकार है। नेताओं को पुराने कानूनों की आड़ में छिपना बंद कर देना चाहिए। आलोचना करना राजद्रोह का मामला नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन




बता दें कि भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर ने कवरत्ती पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब्दुल खादर का कहना है कि सुल्ताना ने एक मलयालम चैनल में एक बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार के बारे में झूठी खबर फैलाई थी। इससे पहले भाजपा ने फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए द्वीप में विरोध प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि आयशा सुल्ताना लक्षद्वीप के चेटियाथ द्वीप की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सचिन और सियासत: पढ़िए पायलट का कश्मीर कनेक्शन, साथ ही जानिए पढ़ाई से लेकर लव लाइफ के बारे में सब कुछ    
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें