पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या एक मस्जिद के सामने भीड़ ने कर दी। इस घटना की निंदा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस बर्बर घटना के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें नर्क की आग में जलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य इलाके में स्थित जामा मस्जिद के बाहर डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या की घटना बर्बरता की हद है। उमर ने कहा कि इससे वह व्यक्तिगत तौर पर बहुत दुखी और परेशान हूं। इतने पवित्र माह में ऐसी घटना जामा मस्जिद के बाहर हुई जो भयावह है।
His death is a tragedy & the manner of his death a travesty. May the people who lynched DySP Pandith burn in hell for their sins. https://t.co/uuddYdbJYc— Omar Abdullah (@abdullah_omar) June 23, 2017
उमर ने ट्विटर पर लिखा, उनकी मृत्यु एक त्रासदी है और जिस ढंग से उनकी मौत हुई वह बहुत ही बर्बर है। जिन लोगों ने डीएसपी पंडित की हत्या की, वे अपने पापों के लिए नर्क में जलेेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐसे शहीदों के परिवारों की मदद के लिए पुलिस कल्याण कोष में पार्टी की तरफ से 10 लाख रुपये और विधायक के तौर पर अपनी एक महीने की तनख्वाह देने का एलान भी किया।