भारतीय राजनेताओं में सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए में सबसे तेज प्रतिक्रिया देने वाले उमर अब्दुल्ला अब फेसबुक पर भी अपनी राय देते दिखेंगे। हाल ही में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने फेसबुक पर अपना अकाउंट खोला है।
फेसबुक पर उनके अकाउंट के खुलते ही लोगों ने इनके पेज को काफी तेजी से लाइक किया है। कुछ दिनों पहले फेसबुक पेज शुरू करने वाले उमर ने लिखा, 'मैं अपना संदेश पहुंचाने के लिए केवल ट्विटर पर निर्भर रहा हूं। लेकिन मुझे अहसास हुआ कि ट्विटर इस्तेमाल नहीं करने वाला बड़ा हिस्सा नजरअंदाज हो रहा है।'
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे फेसबुक पर लंबे संदेश पोस्ट करेंगे क्योंकि पिछले पांच साल से वह जिस माध्यम ट्विटर को वरीयता दे रहे थे वहां पर प्रत्येक संदेश के लिए 140 अक्षर की सीमा है।
फेसबुक पर कई फर्जी अकाउंट
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि कई फर्जी खातों के मद्देनजर फेसबुक ने उनके नये पेज की सत्यता की पुष्टि की है। फेसबुक पर उमर अब्दुल्ला टाइप करने कई फेर्जी अकाउंट खुलते है। इसमें से एक पेज ऐसा भी जिसको लगभग 70 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
उमर ने कहा, 'आपमें से कुछ ने ध्यान दिया होगा कि मेरे नाम के बगल में सही का निशान है। यह साबित करता है कि फेसबुक की ओर से सत्यापित यह एक असली अकाउंट है।' उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि आपमें से कुछ को इस पेज के बारे में भ्रम रहा होगा और मुझे खुशी है कि यह दूर हो गया होगा।'
उन्होंने कहा, 'मैं फेसबुक पर मौजूद लोगों का अभारी हूं जिन्हें इस हल्के निशान से मेरे पेज की सत्यता का तुरंत पता चल गया। आप सब का शुक्रिया, जिन्होंने तुरंत साइनअप किया और मेरे पेज को फॉलो करने लगे।' उमर ने कहा कि अब वह फेसबुक पर और लिखा करेंगे।
मैं यहां पर अधिक लिखूंगा और मेरे सहयोगी आपके लिए मेरे कार्यक्रम, फोटोग्राफ्स, वीडियो और अन्य गतिविधियों को यहां अपडेट करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि, इस नई शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित हूं।
उमर अब्दुल्ला का फेसबुक अकाउंट