जम्मू-कश्मीर की सियासत पल-पल रंग बदल रही है। बुधवार शाम को श्रीनगर से लंदन जाने के लिए उमर दिल्ली गए थे। लेकिन दिल्ली जाकर उमर का प्लान बदल गया और उमर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले।
इस मुलाकात के दौरान भाजपा नेता अरुण जेटली और राम माधव भी मौजूद थे। यहां रियासत में सरकार बनाने को लेकर उमर और शाह में लंबी बात हुई। इसके बाद उमर ने लंदन जाने की बजाए श्रीनगर आने का फैसला किया।
श्रीनगर आकर उमर अपने विधायकों से इस बारे में बात करेंगे। हालांकि राम माधव ने इन सब बातों को अफवाह करार दिया है। राम माधव का कहना है कि उनकी या अमित शाह की उमर से कोई भेंट नहीं हुई है।
News about BJP leaders meeting NC leadership in Delhi baseless— Ram Madhav (@rammadhavbjp) December 25, 2014