फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब देने पर उमर ने की सेना की सराहना

Sun, 11 Jun 2017 12:05 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सेना की ओर से एलओसी पर घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब दिए जाने की सराहना करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौसम में आतंकियों की ओर से हमेशा से कोशिश रहती है कि बर्फ पिघलने के साथ ज्यादा से ज्यादा घुसपैठ कर सकें। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि सतर्क जवानों की ओर से आतंकियों की कोशिशों को लगातार नाकाम बनाया जा रहा है।

उम्मीद जताई कि सतर्क जवानों की ओर से आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के अस्ताना में हाथ मिलाने को अच्छा संकेत बताते हुए भविष्य में दोनों के बीच बातचीत पर जोर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पाक से रिश्ते सुधारने पर दिया जोर

उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
हालांकि, कहा कि जिन लोगों को चैंपियंस ट्राफी के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर समस्या थी उन्हें यह बात हजम नहीं हो रही होगी।यह अच्छी बात है कि भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों ने आपस में हाथ मिलाया।

केवल हाथ ही नहीं मिलाना है भविष्य में बातचीत भी शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही हम अच्छे दोस्त नहीं है लेकिन हम पड़ोसी मुल्क हैं जिसके चलते हमारे आपसी रिश्ते अच्छे होने चाहिए। रिश्तों में सुधार लाने के लिए  केवल बातचीत ही एकमात्र हल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें