फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल टैंकर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

Sun, 15 Mar 2015 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अनंतनाग
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को खड़े एक तेल टैंकर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे चालक की जलकर मौत हो गई। घटना अनंतनाग जिले के खन्नाबल की है। राजमार्ग पर खडे एक तेल टैंकर में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। आग टैंकर के अगले हिस्से से शुरू हुई और देखते ही देखते भयानक रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


कुछ ही समय में टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इसमें सवार चालक की आग में जलकर मौत हो गई। लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पलिस की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान राजमार्ग पर दोनों ओर से गाड़ियों को रोक दिया गया था ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह टैंकर जम्मू से आया था। जिस समय इसमें आग लगी उस समय टैंकर हाईवे पर रुका था और चालक इसमें सोया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। टैंकर चालक की पहचान जम्मू संभाग के झझरकोटली के रहने वाले हंसराज के तौर पर हुई है। टैंकर में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें