फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बोतलों और पैकेट में कम मिला तेल, संसार मिल में स्टॉक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और लीगल मेट्रोलॉजी विभाग की संयुक्त टीम ने गंग्याल स्थित तेल मिलों में औचक निरीक्षण किया। कम वजन वाले तेल पैकेटों व बोतलों का खुलासा होने पर स्टॉक जब्त किया।
विज्ञापन

निदेशक जेश कुमार श्रावण के दिशा-ॉनिर्देश पर टीम ने मंगलवार को संसार ऑयल मिल में निरीक्षण किया जहां 675 ग्राम के रिफाइंड ऑयल बोतलों के स्टॉक में गड़बड़ी मिली। टीम ने स्टॉक जब्त कर यूनिट की पैकिंग प्रक्रिया तुरंत बंद करवा दी। संबंधित यूनिट को जब्ती मेमो जारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। इससे पहले जेके ऑयल मिल में भी 15 किलो वजन वाले तेल पैकेटों में अनियमितताएं सामने आई थीं। लीगल मेट्रोलॉजी विभाग ने यूनिट पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया। निदेशक ने कहा कि उपभोक्ताओं को कम वजन, मिलावटी, घटिया या महंगे उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें