सड़क के कार्यों का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी। संवाद
- फोटो : rspura
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चाैधरी ने किया सड़क निर्माण का निरीक्षण, जताई नाराजगी
मीरां साहिब। बाजार मीरां साहिब में चल रहे सड़क निर्माण के कार्य से पूरी तरह उपमुख्यमंत्री असंतुष्ट दिखे और मौके पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।
इसके साथ ही बाजार में सड़क निर्माण का कार्य को डबल शिफ्ट में करने के अधिकारियों को निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी रविवार दोपहर मीरां साहिब बाजार में पहुंचे और जो सड़क निर्माण का कार्य देखा। दुकानदारों ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि सड़क बनाने का काम काफी धीमी गति से चल रहा है।
पानी की निकासी के लिए कोई नाला भी नहीं बनाया जा रहा। पिछले दो-तीन दिन से काम भी बंद पड़ा हुआ है। दुकानदारों ने उपमुख्यमंत्री से गुहार लगाई की निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।
उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मौके पर निर्माण कार्य को जब देखा तो कई जगह से सड़क बने गड्ढे दिखा। उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते कहा कि काम किस तरीके से हो रहा है।
मौके पर ही निर्माण सामग्री के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए। मीरां साहिब बाजार कमेटी के प्रधान सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि नाले का निर्माण किया जाए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री का मीरां साहिब बाजार में पहुंचकर सड़क के कार्य का निरीक्षण करने पर आभार जताया।