फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सुशासन के गुर सीखने के लिए देश भर से अधिकारी कटड़ा में जुटेंगे, 25 नवंबर से होगा कार्यक्रम

Sat, 22 Oct 2022 02:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

केंद्रीय प्रशासनिक सुधार मंत्रालय के सहयोग से सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमे देश भर से प्रशासनिक विभागों के प्रतिनिधियों के अलावा प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशासन के गुर सीखने के लिए देश भर से प्रशासनिक अधिकारी अगले महीने दो दिवसीय राष्ट्रीय सुशासन सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में जुटेंगे। 25 नवंबर 2022 से शुरू होने वाले राष्ट्रीय स्तर के इस अहम सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय प्रशासनिक सुधार मंत्रालय के सहयोग से सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमे देश भर से प्रशासनिक विभागों के प्रतिनिधियों के अलावा प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

सम्मेलन का मुख्य उ्ददेश्य देश के विभिन्न राज्यों में प्रशासनिक सुधार व जन हित में हो रही नवीन कवायदों के बारे में जानकारी साझा की जाएगी ताकि देश के अधिकतर राज्य जन हित में बेहतर कवायदों का अपना सकें।
विज्ञापन


उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सामान्य प्रशासनिक विभाग के अलावा अन्य प्रशासनिक विभागों को आपसी समन्वय बनाकर राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन को कामयाब बनाने के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश प्रशासन की तरफ से केंद्रीय समन्वय समिति के अलावा, परिवहन समिति और आवास समिति का गठन भी कर दिया गया है ताकि प्रदेश में आने वाले अन्य राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें