फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घर में चल रहा पीडब्ल्यूडी ऑफिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र की अप्पर कार्थोली पंचायत जगह की कमी के कारण कई समस्याओं से जूझ रही है। ऊपर से पीडब्ल्यूडी का ऑफिस भी पंचायत घर में चल रहा है। वह भी 10 साल से। पंचायत ने कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से ऑफिस शिफ्ट करने की अपील की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। जगह की कमी के चलते पंचायत को दूसरी जगह सभा बुलानी पड़ती है। जिसके चलते काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अप्पर कार्थोली पंचायत के सरपंच और पंचों ने बताया कि पिछले 10 साल से पीडब्ल्यूडी विभाग ने पंचायत घर में दो कमरों को ही अपना ऑफिस बना लिया है जिसके चलते पंचायत को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत घर में कोई भी सभा या मीटिंग बुलानी हो तो हमारे पास पर्याप्त जगह ही नहीं है। आए दिन पंचायतों में कई ऐसे मुद्दे आ जाते हैं जिनको पंचायत घर में सारी पंचायत के सामने सुलझाना पड़ता है लेकिन पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण हमें ऐसी सभाएं अन्य खुली जगह पर करनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में हमने पीडब्ल्यूडी विभाग के आला अधिकारियों और बीडीओ तक भी अपनी बात पहुंचाई लेकिन उस पर कोई भी उचित कार्रवाई नहीं हो सकी। पंचायत का कहना है कि अगर पीडब्ल्यूडी का ऑफिस कहीं और शिफ्ट हो जाए तो जगह की कमी की सबसे बड़ी समस्या हल हो जाएगी।
सरकार के आदेश पर ही बनाया है ऑफिस : एक्सईएन
इस मसले पर पीडब्ल्यूडी विभाग सांबा के एक्सईएन राजेश ने कहा कि जब से सांबा जिला अलग से बनाया गया है, तबसे बाड़ी ब्राह्मणा में पीडब्ल्यूडी का कोई ऑफिस नहीं था। सरकार के आदेश पर ही पंचायत घर में ऑफिस बनाने की अनुमति दी गई थी, तब से लेकर आज तक पीडब्ल्यूडी का ऑफिस बाड़ी ब्राह्मणा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें