श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश जावेद इकबाल वानी ने शुक्रवार को शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने सुबह 11 बजे हाईकोर्ट के श्रीनगर विंग में उन्हें शपथ दिलाई। इसी के साथ अब हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 13 हो गई है।
बता दें, मंगलवार को राष्ट्रपति ने जावेद इकबाल वानी की नियुक्ति आदेश जारी किए थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा की गई उनकी सिफारिश पिछले कुछ महीनों से भारत सरकार के पास लंबित थी।
एडवोकेट इकबाल वानी कश्मीर यूनिवर्सिटी से लॉ में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 1990 में प्रैक्टिस शुरू की थी। वह हाईकोर्ट के जम्मू और श्रीनगर विंग्स में प्रैक्टिस करते रहे हैं। उन्होंने फरवरी 2019 से दिसंबर 2019 तक अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में भी काम किया है।