फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने मोदी-मुफ्ती पर किया कटाक्ष, बोले- परमाणु धमकी कोई पबजी खेल नहीं

Tue, 23 Apr 2019 05:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती के परमाणु हमले की धमकी वाले बयान के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दोनों की आलोचना की है। उमर ने कहा कि दीवाली हो या ईद, पीएम मोदी और मुफ्ती परमाणु हमले की धमकी का ऐसे इस्तेमाल कर रहे हैं, जैसे यह कोई पबजी खेल हो, जहां एक रीसेट बटन दबाकर जीवन फिर सामान्य हो जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘ऐसी धमकी देते वक्त दोनों (मोदी-मुफ्ती) को हिरोशिमा और नागासाकी याद कर लेना चाहिए।’ आपको बता दें पीएम मोदी ने रविवार को कहा था, ‘अब भारत ने पाकिस्तान से डरना बंद कर दिया है। वे (पाकिस्तान) कहते थे कि उनके पास परमाणु बटन है। तो हमारे पास क्या है? क्या हमने इसे (परमाणु बटन) दीवाली के लिए रखा है?’ 

इस पर महबूबा ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था, ‘अगर भारत ने परमाणु बम दीवाली के नहीं रखे हैं तो पाकिस्तान ने भी अपने बम ईद के लिए नहीं रखे हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें