फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू गेट के सामने एनएसयूआई का प्रदर्शन

Thu, 07 Aug 2014 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुबंध के आधार पर कार्य करने वाले कालेजों के लेक्चररों के समर्थन में बुधवार को एनएसयूआई ने जम्मू यूनिवर्सिटी गेट के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के जनरल सेक्रेटरी सरदार अवज्योत सिंह के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्र्ता मौजूद रहे। इस मौके पर अवज्योत सिंह ने कहा कि जीजीएम साइंस कालेज प्रशासन नये लेक्चररों की नियुक्तियों में नियमों का उल्लंघन कर रहा है।

वहीं, हाईकोर्ट ने पहले से कार्य कर रहे कांट्रैक्चुअल लेक्चररों को उनकी नियुक्ति जारी रखने के आदेश दिए हैं। सिंह ने इस प्रदर्शन के दौरान कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि कालेज के प्रिंसिपल हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कालेज में एक ओर लेक्चररों की कमी जारी है और दूसरी ओर कांट्रैक्चुअल लेक्चररों की सेवा को जारी नहीं किया जा रहा है, जिससे कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


सिंह ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मांग की है कि कालेज द्वारा किए जा रहे हाईकोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन बंद होना चाहिए।

वहीं उच्च शिक्षा मंत्री से अपील की गई है कि इस प्रकार की पैदा की जा रही स्थिति की जांच करवाई जाए। प्रदर्शन में पुनीत सिंह, रंजोत सिंह, कमल मगोत्रा, अजय कुमार, गुरविंदर, परविंदर और विनय आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें