फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई के छात्रों ने जेयू कैंपस में किया हंगामा

Thu, 31 Jul 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया के बैनर तले आज छात्रों ने जम्मू विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर जमकर हंगामा किया। जेयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये एनएसयूआई के छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में कुछ पदों पर अधिकारी पिछले कई वर्षों से कब्जा जमाए हुये हैं जिससे परिसर को कोई लाभ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


छात्र संगठन का आरोप था कि अगर जेयू के पास उक्त पदों पर नियुक्त करने के लिये राज्य में उचित अनुभव और शिक्षा वाले लोगों की कमी है तो जेयू प्रशासन विज्ञापन के द्वारा बाहर से उम्मीदवारों को लाकर नियुक्ति करे।

छात्रों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिये  विश्वविद्यालय के गेट के बाहर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। एनएसयूआई के राज्य सचिव अबजोत सिंह ने कहा कि छात्र संगठन जेयू प्रशासन के इस रवैये को कतई स्वीकार नहीं करेंगे और जिन लोगों को समयावधि से ज्यादा उनके पदों पर बिठाया गया है उन्हें प्रशासन को अब हटाना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें