फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम दौरे का विरोध, कई जगह लिखा, 'चौकीदार चोर है' और 'मोदी गो बैक'

Fri, 29 Mar 2019 03:21 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पीएम दौरा का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अखनूर (जम्मू) दौरे का गुरुवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। डुम्मी में बाइपास रोड पर रैली स्थल के समीप, एमएएम कालेज जम्मू के गेट के बाहर और अन्य स्थानों पर ‘चौकीदार चोर है’, ‘गो बैक मोदी’ के नारे लिखकर प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने मोदी पर पांच साल में युवाओं से झूठे वादे करने का आरोप लगाया। एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि मोदी ने युवाओं को ढाई करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया गया। 

उन्होंने देश के 15 अमीर लोगों की चौकीदारी की। ऐसे लोगों का ऋण माफ किया गया। जबकि विद्यार्थियों का ऋण माफ नहीं किया गया। एसआरओ 202 पर भाजपा खामोश रही। 
विज्ञापन


यूपीए 2 सरकार में उड़ान और प्रधानमंत्री विशेष योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के युवाओं को अधिक राहत दी गई थी, लेकिन इस सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

देश में बेरोजगारी ने रिकार्ड तोड़ा है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अंकुश भटनागर व प्रदेशाध्यक्ष रफीक खान ने मोदी सरकार पर झूठे वादे करने के आरोप लगाए, जिन संस्थानों के पास ढांचा तक नहीं था उन्हें वित्तीय लाभ दिया गया। 

देश की जनता के खातों में 15 लाख रुपये डालने के झूठे सपने दिखाए गए। युवाओं के हित को नजरअंदाज कर अपने चहेतों को लाभ दिया गया। प्रदर्शन में कई विद्यार्थी भी शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें