उधमपुर में मंगलवार को एक अनोखा मामला देखने को मिला जब उधमपुर रेलवे प्रशासन ने देश की सर्वोच्च सुरक्षा एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के 14 कमांडो को हिरासत में ले लिया।
ये 14 कमांडो मंगलवार को किसी दूसरे के वारंट पर उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में सफर रहे थे। रेलवे अधिकारियों ने आरोपी कमांडो से 25,580 रुपये जुर्माने के तौर पर भी वसूल किए।
ये कमांडो दिल्ली से ऊधमपुर आ रहे थे, इन्हें गृहमंत्री राजनाथ सिंह की बुधवार को भद्रवाह तथा किश्तवाड़ के पाडर में होने वाली चुनावी रैली से पूर्व सुरक्षा बंदोबस्त के लिए भेजा गया था।
सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रलय ने भी रेलवे विभाग से पूरी रिपोर्ट तलब की है। चूंकि मामला गृह मंत्रलय से जुड़ा है, इसलिए फिरोजपुर डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।