फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में लाल चौक समेत कई संवेदनशील स्थानों पर पहुंचे डोभाल, लोगों से मिलकर दी बकरीद की बधाई

Tue, 13 Aug 2019 01:10 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों से एनएसए अजीत डोभाल ने की मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल लगातार कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर दौरे कर रहे हैं। बकरीद पर सोमवार को वह बेहद संवेदनशील इलाके लाल चौक पर पहुंचे। वह सौरा, पांपोर, हजरतबल, बडगाम, पुलवामा, अवंतीपोरा में भी लोगों से मिले।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कश्मीर का हवाई सर्वे कर सुरक्षा का जायजा लिया। इसके साथ ही डीजीपी दिलबाग सिंह तथा सैन्य अधिकारियों ने भी अलग-अलग हवाई सर्वे कर पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखा। सोमवार शाम अजीत डोभाल ने लगातार 16 से 18 घंटे तक ड्यूटी कर रहे जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों और अन्य केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ डिनर कर उनका मनोबल बढ़ाया।   

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद उत्पन्न हालात का जायजा लेने के लिए एनएसए पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में ही कैंप कर रहे हैं। वे लगातार अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों में विश्वास बहाली में जुटे हुए हैं। गत शनिवार को उन्होंने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग का दौरा कर बकरीद के लिए पहुंचे पशु व्यापारियों तथा स्थानीय लोगों से बात की थी। 
विज्ञापन


उन्होंने एक व्यापारी से भेड़ की कीमत, खानपान और वजन के बारे में न केवल पूछताछ की थी बल्कि उससे हाथ मिलाकर पीठ थपथपाई थी। इससे पहले गत वीरवार को शोपियां में थे और वहां के लोगों के साथ उन्होंने सड़क पर खड़े होकर बिरयानी भी खाई थी। इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें