फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में आज से बढ़ जाएगी महंगाई

Wed, 01 Apr 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार से रेलवे स्टेशन जाना महंगा हो जाएगा। मालभाड़े में जहां बढ़ोतरी आज से लागू हो जाएगी, वहीं यात्री अपने अग्रिम आरक्षण टिकट चार माह पहले आज से ले सकेंगे। रेलवे स्टेशन पर बुधवार से यात्रियों का जाना महंगा होगा। पांच रुपये का प्लेटफार्म टिकट अब दस रुपये में मिलेगा। ठीक दोगुना प्लेटफार्म टिकट में बढ़ोतरी रेलवे बजट में कर दी गई थी, लिहाजा पहली अप्रैल 2015 से इसे लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


मालभाड़े में भी वृद्धि आज से लागू हो जाएगी, जबकि चार माह पहले यात्री अपने टिकट रेलवे काउंटर से हासिल करेंगे। यात्रियों ने जहां इस सुविधा का स्वागत किया है, वहीं प्लेटफार्म टिकट में दोगुनी बढ़ोतरी से रेलवे राजस्व में बढ़ोतरी होगी। आज से रेलवे स्टेशन की तस्वीर में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि 26 फरवरी -2015 को रेल बजट के दौरान रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा संसद में पेश किया गया था, जिसमें प्लेटफार्म टिकट को पांच रुपये से बढ़ाकर दस रुपये कर दिए जाने की घोषणा की थी। चार महीने पहले आरक्षण टिकट की सुविधा यात्रियों के लिए की गई थी।
विज्ञापन


विधान परिषद में बजट प्रावधानों को मंजूरी
विधान परिषद में मंगलवार को दो बिल पारित कर विधानसभा को लौटा दिए गए। विपक्षी नेकां और कांग्रेस के सदस्यों ने भी इन बिलों के पारित होने में कोई परेशानी खड़ी नहीं की। वित्त मंत्री की तरफ से वित्त राज्य मंत्री पवन गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए जम्मू-कश्मीर कंसालिडेटिड फंड (2015 के एलए बिल संख्या एक ) और वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए एलए बिल संख्या दो को सदन में पेश किया।

यह बिल वोटिंग से ध्वनिमत से पारित हो गए। विपक्षी सदस्यों ने बिलों का कोई विरोध नहीं किया। इन बिलों को पारित कर इन्हें विधानसभा में लौटा दिया गया। दोनों बिलो के माध्यम से जम्मू कश्मीर सरकार का वित्त बजट 2015-16 को विधानसभा के अलावा विधान परिषद में भी मंजूरी प्रदान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें