फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हेलीकाप्टर से करिए गुलमर्ग और पहलगाम की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देशभर के सैलानियों को घाटी की खूबसूरत वादियों के प्रति लुभाने के लिए मुफ्ती सरकार ने अब पर्यटकों को हेलीकाप्टर से गुलमर्ग और पहलगाम की सैर कराने का फैसला किया है।

नवंबर से हेलीकाप्टर सेवा को शुरू किया जा सकता है। देश के विभिन्न राज्यों में जागरूकता अभियान भी चलाया गया और अभी भी यह अभियान जारी है।

रियासत सरकार की कवायद विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भी की जा रही है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए घाटी पहुंचने वाले पर्यटकों को हेलीकाप्टर की सुविधा श्रीनगर से मिलेगी। विभिन्न हवाई कंपनियों से संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (जेकेटीडीसी) की ओर से यह योजना तैयार की गई है। सूत्रों ने बताया कि सरकार की ओर से हवाई कंपनियों को भी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए उन्हें मुफ्त में राज्य सरकार के हेलीपेड के इस्तेमाल की अनुमति होगी।

साथ ही हेलीकाप्टर की सुरक्षा का जिम्मा भी जम्मू-कश्मीर पुलिस का होगा। फिलहाल हेलीकाप्टर सुविधा तीन महीनों के लिए होगी। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जेकेटीडीसी के महाप्रबंधक (कश्मीर) को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

सरकार की कोशिश है कि विंटर के सीजन में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए आने वाले पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराकर अधिक दिनों तक यहां रोका जा सके।

इससे श्रीनगर की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा। पिछले दो साल से सैलानियों का रुख हिमाचल प्रदेश की ओर होने से सरकार ने इस वर्ष विंटर टूरिज्म के लिए पहले से ही कमर कस ली है।

कोशिश है कि गुलमर्ग में होने वाले विंटर कार्निवाल तथा नए साल के मौके पर अधिक से अधिक पर्यटक घाटी आएं। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भद्रवाह को फिर से पर्यटन के राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर लाने के लिए दो दिवसीय भद्रवाह महोत्सव का वीरवार को शुभारंभ किया।

भद्रवाह को मिनी कश्मीर तथा भारत में स्विटजरलैंड के नाम से जाना जाता है। पहले यह फिल्मकारों की पसंदीदा लोकेशन भी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें