आतंकी तंजीमों में स्थानीय युवाओं के शामिल होने के चलन में कमी आई है। खासकर बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष कम संख्या में युवा आतंकी तंजीमों में शामिल हुए हैं।
15 कार्प्स के जनरल आफिसर कमांडिंग श्रीनगर, लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने मीडिया से बातचीत में यह दावा किया।
आपरेशन सद्भावना के तहत सेना द्वारा उड़ी में स्थापित किए गए चिनार यूथ क्लब का उद्घाटन करने आए दुआ ने कहा जो युवा आतंकी तंजीमों में शामिल हुए थे उनमें से 6 युवाओं ने या तो वापसी कर ली है या फिर समर्पण कर दिया है।
लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि सेना ने आर्मीज सुपर-30 कोचिंग प्रोग्राम चलाया जिसमें शामिल हुए 16 विद्यार्थियों ने आईआईटी में दाखिले की योग्यता हासिल कर ली। चिनार यूथ क्लब की तर्ज पर 70 क्लब खोलने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। एजेंसी