फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकार नहीं प्राइवेट कंपनी करेगी पुलिस भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार के एक अभूतपूर्व और एतिहासिक फैसले के तहत पुलिस विभाग में भर्तियों के लिए अब प्रतिष्ठित निजी कंपनी की सेवाएं ली जाएंगी। इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रियासत में पुलिस महकमे में खाली पड़े करीब चार हजार अराजपत्रित पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया उक्त कंपनी द्वारा ही पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि पुलिस महकमे के लिए रियासत की प्रतिभाओं का चयन पारदर्शिता के साथ करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए फर्म का चयन करते समय इस बात पर विशेष जोर दिया जाएगा कि चयनित कंपनी प्रतिष्ठित हो और पहले भी इस क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुकी हो।

सरकार का कहना है कि यह फैसला खाली पदों के लिए कम से कम समय में योग्य उम्मीदवारों की बहाली के लिए लिया गया है, ताकि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

होगी इलेक्ट्रानिक चयन प्रक्रिया

गृह सचिव बीआर शर्मा के अनुसार निजी फर्म के चयन के लिए सरकार टेंडर निकालने जा रही है। इसमें भाग लेने वाली कंपनियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया जाएगा। इसकी खासियत यह होगी कि चयन प्रक्रिया मैनुअल न होकर इलेक्ट्रानिक सिस्टम से होगी।

हालांकि, जम्मू-कश्मीर में इस प्रक्रिया को अब लागू किया जा रहा है, लेकिन कई प्रदेश इसे पहले उपयोग कर चुके हैं। शर्मा के अनुसार चयन के निर्देश सरकार के ही होंगे, लेकिन वह आधुनिक तकनीक से निजी फर्म द्वारा किया जाएगा, ताकि चयन में पारदर्शिता हो।

सरकार ने इस संबंध में गृह विभाग को आवश्यक कदम उठाने को कहा है। राज्य सरकार फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डिपार्टमेंट में भर्ती के लिए ऐसे ही तंत्र को स्वीकार करने की तैयारी में है। इससे चयन को लेकर अकसर उठने वाले सवालों पर विराम लगाने में मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें