फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कारगिल में बिना स्क्रीनिंग नहीं हो पाएंगे दाखिल, जोजिला के दोनों ओर स्थापित होंगी पोस्ट

Tue, 17 Mar 2020 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जोजिला के दोनों ओर स्थापित की जाएंगी स्क्रीनिंग पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीनगर-लेह राजमार्ग के मार्च के आखिरी सप्ताह में खुलने की खबर से कारगिल जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए जोजिला के दोनों ओर स्क्रीनिंग पोस्ट स्थापित की जाएंगी। बिना स्क्रीनिंग किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा इन लोगों का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।  

विज्ञापन


कारगिल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन दिन के भीतर मीनामार्ग में एक स्क्रीनिंग पोस्ट स्थापित कर दी जाएगी जो चौबीस घंटे सातों दिन काम करेगी।  इसके अलावा द्रास की टीआरसी बिल्डिंग में एक 50 बिस्तर वाला कोरंटाइन सेंटर भी स्थापित करने और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखने को कहा है जिनकी स्क्रीनिंग की जाएगी।

इसकी पूरी जानकारी डीसी ऑफिस कारगिल में स्थापित कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है। द्रास के रहने वाले बशारत अहमद ने बताया कि हर वर्ष लद्दाख में करीब दो लाख प्रवासी मजदूर आते हैं जिनमें से करीब 60 प्रतिशत केवल द्रास और कारगिल में रहते हैं क्योंकि यह मजदूर यहां पर सेना के लिए मजदूरी करते हैं और साथ ही अन्य काम भी करते हैं। इनमें अधिकतर नेपाल से आते हैं। इससे वह थोड़ा भयभीत भी हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

हाईवे खुलने से पहले गांदरबल में खुलेगा स्क्रीनिंग सेंटर

जोजिला के दूसरी ओर गांदरबल में अभी तक फिलहाल कोई स्क्रीनिंग सेंटर नहीं बनाया गया है। एक अधिकारी के अनुसार राजमार्ग खुलने से पहले स्क्रीनिंग सेंटर और आईसोलेशन वार्ड स्थापित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। कारगिल, द्रास और लेह से आने वाले लोगों को जांच के बाद ही कश्मीर में दाखिल होने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें