फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के लिए अब कश्मीर में आंदोलन

Thu, 19 Nov 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केसर के लिए प्रसिद्ध पांपोर और उसके आसपास के इलाके के लोगों ने बैठक कर इलाके में एम्स न बनाए जाने के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि वे इलाके में एम्स के लिए आंदोलन करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने गालंदर पांपोर में एम्स स्थापित करने का आश्वासन दिया था। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह द्वारा अवंतीपोरा में एम्स के लिए भूमि चिह्नित करने की बात कहना उनके साथ धोखा है।

उनके अनुसार पहले से ही राज्य के मुख्यमंत्री और डिवीजनल कमिश्नर को अवगत कराया था कि स्थानीय लोग गालंदर में एम्स स्थापित करने के लिए 395 कनाल जमीन मुफ्त में देने को तैयार हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद सरकार ने अवंतीपोरा को चुना। इसके विरोध में वे शुक्रवार को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर प्रदर्शन करेंगे। इस बैठक में चंधारा, शार, पटलीबाग आदि क्षेत्रों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें