फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर एयरपोर्ट पर रात को भी उतरेंगे विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर एयरपोर्ट पर जल्द ही रात को भी विमान उतरने की सुविधा शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया, भारतीय वायुसेना और कश्मीर के मंडलायुक्त के बीच शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में वायुसेना के अफसरों ने केहा कि उनकी ओर से लिखित में दिया जा चुका है कि रात में विमान उतारने में उनकी ओर से कोई समस्या नहीं है। अब गेंद एयरपोर्ट अथारिटी के पाले में है।

मंडलायुक्त डॉ. असगर हसन समून ने एयरपोर्ट अथारिटी को रात में विमान उतारने की सुविधा शुरू करने के लिए कहा। अथारिटी के अफसरों ने आश्वासन दिया कि वह जल्द इस पर कवायद शुरू करेंगे। वायुसेना लेह स्थित अपने एयरबेस को खाली करने पर भी सहमत हो गई है। इसका उपयोग सिविलियन एयरपोर्ट के विस्तार में किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

वायुसेना का लेह एयरबेस नागरिकों के लिए होगा उपयोग

समून ने कहा कि राज्य सरकार ने वायुसेना के वर्तमान एयरबेस के लिए जमीन की निशानदेही कर ली है। इससे एयरपोर्ट के विस्तार में मदद मिलेगी। इस मौके पर कारगिल के जिला अधिकारियों ने सूचित किया कि वैकल्पिक भूमि के कारण सेना अपने नियंत्रण वाली जमीन खाली करने को राजी हो गई है, जिसका कारगिल शहर के विस्तारीकरण में उपयोग किया जाएगा।

वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार लेह में राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित भूमि का विशेषज्ञों ने जायजा लिया है और रियासती सरकार समझौते को अंतिम रूप देती है तो वह इसका अधिग्रहण कर लेंगे।

मंडलायुक्त ने कहा कि लेह के वर्तमान एयरबेस को एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को सुपुर्द करने के तौर तरीकों पर काम किया जा रहा है, जो इसे सामान्य नागरिकों के लिए विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि इसके कागजात का काम पूरा किया जा रहा है ताकि प्राथमिकता के आधार पर डील हो सके। इससे लेह और कारगिल में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें