फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः अब नीले रंग की होगी बर्फ...जी हां, इस तरह होगा व्यावसायिक प्रयोग

Tue, 27 Aug 2019 01:12 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
व्यवसायिक प्रयोग के लिए इस्तेमाल की जाएगी नीले रंग की बर्फ
विज्ञापन

बाजार में अब व्यावसायिक प्रयोग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बर्फ नीले रंग में मिलेगी। भारत सरकार के एक आदेश में बर्फ का पैमाना निश्चित किया गया है। इसमें पीने के पानी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बर्फ सफेद और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए नीले रंग में मिलेगी। अब तक सफेद बर्फ ही बाजार में उपलब्ध है। लेकिन असमंजस यह है कि उत्पादकों को नीले रंग के मिश्रण के बारे में जानकारी नहीं है। फूड एंड ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन इसे लागू करवाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


शहर और आसपास के इलाकों में कई कोल्ड स्टोर पर बर्फ का उत्पादन हो रहा है। कोल्ड स्टोर में मोटा नमक, गैस, पानी आदि से बर्फ बनाई जाती है। एक स्थानीय बर्फ उत्पादक ने बताया कि उन्हें आर्गेनाइजेशन की ओर से व्यवसायी बर्फ का रंग नीला करने को कहा गया है, लेकिन इसमें यह साफ ही नहीं है कि बर्फ का रंग नीला कैसे किया जाएगा। हर रंग में लगभग कोई केमिकल होता है। उनके अनुसार पहले से ही बर्फ के कारोबार में मंदी है, इसमें खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में नियमों को ताक पर रखकर कई फैक्ट्रियां चल रही हैं। अब नई शर्तों से कारोबार प्रभावित होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें