आतंकियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
बारामुला जिले में मंगलवार को सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में छिपे आतंकियों की धरपकड़ के लिए एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सेना को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन में दो आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पकड़े गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है।
वहीं, पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बौखलाहट में बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार को एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के बरडोह में तीन दिन बाद पाकिस्तान की ओर से फिर गोलाबारी की गई। सूत्रों का कहना है कि सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की एक पोस्ट तबाह कर दी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने पलांवाला सेक्टर के बरडोह क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से दोपहर पौने एक बजे तक गोलाबारी की। इसमें कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। गोलीबारी शुरू होते ही बरडोह और आसपास के गांवों के लोग घरों में दुबक गए।