फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों के लिए 1997 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी

Thu, 03 Dec 2020 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने कश्मीरी पंडित युवाओं के लिए संभाग और जिला कैडर के 1997 पद भर्ती के लिए अधिसूचित कर दिए हैं। प्रधानमंत्री पैकेज के तहत विभिन्न विभागों में इन पदों को माइग्रेंट और नॉन माइग्रेंट कश्मीरी पंडितों के लिए अधिसूचित किया गया है।

विज्ञापन


जेकेएसएसबी की अधिसूचना के अनुसार, इन पदों के लिए 7 दिसंबर 2020 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म लिए जाएंगे। फार्म जमा कराने की अंतिम तारीख 21 दिसंबर रहेगी। अभ्यर्थियों की नियुक्ति एसआरओ 412 के तहत की जाएगी।

ओपन मेरिट के लिए आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है, जबकि दिव्यांगों के लिए यह सीमा 42, सरकारी कर्मी व अनुबंध कर्मी के लिए 40, पूर्व सैनिक के लिए 48 और अन्य आरक्षित श्रेणी के लिए आयु सीमा 43 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पिता के आरोपों पर शेहला रशीद का पलटवार, बोलीं- उनको मेरे बारे में कोई ज्ञान नहीं, गूगल सर्च कर लेते

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें