फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी

Wed, 22 Mar 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए अधिसूचना जारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधान परिषद की छह सीटों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार नामांकन दाखिले की अंतिम तारीख 29 मार्च रहेगी जबकि नामांकन दस्तावेजों की जांच के लिए 30 मार्च और नामांकन वापसी के लिए 3 अप्रैल की तिथि घोषित की गई है।
विज्ञापन


छह एमएलसी सीटों के लिए 17 अप्रैल 2017 को चुनाव होगा जिसके लिए समय सुबह नौ से शाम चार बजे निर्धारित किया गया है।जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सचिव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

राज्य विधानसभा के उप सचिव को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। छह में से तीन सदस्य कश्मीर और तीन जम्मू संभाग से चुने जाएंगे। जम्मू संभाग से प्रस्तावित तीन में से एक सदस्य पुंछ जिले से होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें