फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu City: मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव की अधिसूचना इसी सप्ताह, भाजपा के चार उम्मीदवारों की सूची में ये नाम

Tue, 11 Oct 2022 11:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

वर्तमान मेयर चंद्रमोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा का इस्तीफा सरकार ने स्वीकार कर लिया है। ऐसे में चुनाव की अधिसूचना इसी सप्ताह जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू नगर निगम का नए मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की अधिसूचना इसी सप्ताह जारी होगी। भाजपा ने अपने काउंसलरों में से चार नाम मेयर और डिप्टी मेयर के पद का उम्मीदवार बनाने के लिए शार्ट लिस्ट कर लिए हैं। इनमें बलदेव बलोरिया, प्रमोद कपाही, नीरज पुरी और राजेंद्र कुमार के नाम शामिल है।

विज्ञापन


आधिकारिक और भाजपा सूत्रों के अनुसार वर्तमान मेयर चंद्रमोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा का इस्तीफा सरकार ने स्वीकार कर लिया है। ऐसे में चुनाव की अधिसूचना इसी सप्ताह जारी हो जाएगी। दरअसल जम्मू नगर निगम के निर्वाचित काउंसलरों का पांच साल का कार्यकाल अगले वर्ष 2023 में पूरा हो रहा है। ऐसे में जो भी नया मेयर और डिप्टी मेयर बनेगा। उसके पास नौ से दस महीने का कार्यकाल ही होगा। अल्पावधि के लिए काम करने का मौका नए मेयर और डिप्टी मेयर को मिलेगा। चुनाव में नए मेयर और डिप्टी मेयर की छवि का लाभ भाजपा को निगम चुनाव के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में भी मिले।

इसके लिए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व चार नाम शार्ट लिस्ट किए हैं। इनमें गांधीनगर क्षेत्र से बलदेव बलोरिया, नीरज पुरी और जम्मू पश्चिम क्षेत्र से काउंसलर प्रमोद कपाही और राजेंद्र कुमार शामिल है। यह सभी काउंसलर भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं और इनकी छवि भी लोगों के बीच बेहतर हैं। इन चार नामों में से दो को अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा मेयर और डिप्टी मेयर के लिए अपना नामांकन भरने के लिए कहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Terror Funding Case: जम्मू के बठिंडी समेत विभिन्न जगहों पर NIA का छापा, आतंकी फंडिंग मामले में हो रही जांच

खुफिया रिपोर्ट: कश्मीर ही नहीं, जम्मू में भी तैयार किए जा रहे हाइब्रिड आतंकी, सोशल मीडिया से बढ़ा रहे नेटवर्क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें