शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षण संस्थानों के लेक्चररों, शिक्षकों और मास्टरों को निजी संस्थानों में पढ़ाने पर नोटिस जारी किया है। विजिलेंस आर्गेनाइजेशन की ओर से विभाग को इसकी बाकायदा जानकारी दी गई है।
इसमें संस्थानों के नाम भी बताए गए हैं। इन लोगों को सरकारी आदेश की उल्लंघन करने पर यह नोटिस दिया गया है। शहर के छह नामी संस्थानों में यह लोग पढ़ा रहे हैं। विजिलेंस ने इसे लेकर संस्थानों की जांच की थी। इसमें यह लोग पढ़ाते हुए पकड़े गए।
इन संस्थानों में एनरोलमेंट रजिस्टर, कैश मेमो, डे बुक, इनकम टैक्स रिटर्न और पंजीकरण सर्टिफिकेट के रिकार्ड से इन लोगों की पहचान हुई है। बैंक खाते, बैलेंस शीट भी इन लोगों के संस्थानों में पढ़ाने के सबूत के तौर पर प्राप्त हुए हैं।
बताया जा रहा है कि रिकार्ड की स्क्रूटनी करने के बाद इन शिक्षकों पर कार्रवाई करने की तैयारी भी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि किसी भी सरकारी लेक्चररों, शिक्षकों और मास्टरों का निजी संस्थानों में पढ़ाना प्रतिबंधित है। बावजूद इसके धड़ल्ले से किया जा रहा है।