निवाड़ी रोड स्थित डीजे कालेज में कश्मीरी छात्रों से मारपीट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि तीन साल से फीस नहीं देने पर मैनेजमेंट ने 17 कश्मीरी स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली करने के निर्देश दिए हैं। मारपीट की सूचना महज अफवाह थी।
एसएचओ डालचंद ने बताया कि बुधवार शाम डीजे कालेज में कश्मीरी छात्रों से मारपीट की सूचना मिली थी। जांच में मामला फर्जी निकला।
कालेज प्रबंधन ने बताया कि कालेज में बीटेक तृतीय वर्ष के 17 कश्मीरी छात्रों ने तीन साल से कालेज और हॉस्टल फीस नहीं दी है। मैनेजमेंट ने उन स्टूडेंट्स को नोटिस दिए थे।