फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीस मीटर से आगे नहीं दिखाई दे रहा कुछ भी

Sat, 04 Jan 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। शुक्रवार को क्षेत्र में सुबह से ही धुंध और कोहरे ने लोगों को परेशान किया। तीन दिन से धुंध रिकॉर्ड दर्ज की जा रही है। 20 मीटर से आगे कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। इसकी वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन चालक दिन में लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र में शुक्रवार को तीन दिन के बाद धूप निकली। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। इससे बाजार में भी चहल-पहल दिखाई दी। ठंड के चलते लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

उधर, सड़कों के किनारे रखी निर्माण सामग्री और गड्ढे वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। धुंध के कारण ज्यादातर सड़क हादसे लिंक रोड की सड़कों पर बने गड्ढों से हो रहे हैं। क्षेत्र के गांव कूल मोड़ से बिश्नाह तक की सड़क पर तारकोल उखड़ गई है। इससे परेशानी और बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें