फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्दर्न रेलवे ने अमृतसर हादसे के बाद शुरू किया जागरूकता अभियान, लोगों को समझा रहा है अब नियम कानून

Fri, 26 Oct 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
indian railway - फोटो : फाइल
विज्ञापन
ट्रेन की गति हमारे अनुमान से तेज होती है और पल भर में ही ट्रेन 15 से 25 मीटर का फासला तय करती है, इसलिए पटरी के आसपास नहीं जाए। अमृतसर जैसा रेल हादसा दुबारा न हो इसलिए नार्दर्न रेलवे अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफार्म और स्टेशन प्लेटफार्म पर इस तरह के मैसेज से यात्रियों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन


इन दिनों नार्दर्न रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रेल नियमों के प्रति लोगों का जागरूक किया जा रहा है। इसमें यात्रियों और आम लोगों का रेल पटरियों को क्रास नहीं करने, रेल ट्रैक पर सेल्फी नहीं लेने, रेल परिसर के आसपास आयोजन नहीं को कहा जा रहा है। वहीं अधिक आबादी वाले रेलवे स्टेशन पर रेलवे अनाउंसमेंट कर लोगों को रेलवे के नियमों के बारे में बताया जा रहा है। नार्दर्न रेलवे की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश में लिखे जागरूकता पोस्टर यात्रियों को नियमों का पालन करने को कहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें