लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, उत्तरी कमान
सेना की उत्तरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह सोमवार को पूर्वी लद्दाख की अग्रिम चौकियों तक पहुंचे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे जवानों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि जवान इसी तरह दुश्मन पर कड़ी नजर रखें।
उत्तरी कोर कमांडर के साथ फास्ट एंड फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी भी मौजूद रहे। सिंह ने सेना की ओर से की गई तैयारियों की समीक्षा की। सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात की। जवानों के जज्बे और जोश को देखकर सिंह ने उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि इस तरह की कठिन परिस्थितियों में उनके ड्यूटी देने के जज्बे को सलाम है।