फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख की अग्रिम चौकियों पर पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, बोले- दुश्मन पर रखें कड़ी नजर

Tue, 01 Oct 2019 02:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, उत्तरी कमान
विज्ञापन

सेना की उत्तरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह सोमवार को पूर्वी लद्दाख की अग्रिम चौकियों तक पहुंचे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे जवानों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि जवान इसी तरह दुश्मन पर कड़ी नजर रखें।

विज्ञापन


उत्तरी कोर कमांडर के साथ फास्ट एंड फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी भी मौजूद रहे। सिंह ने सेना की ओर से की गई तैयारियों की समीक्षा की। सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात की। जवानों के जज्बे और जोश को देखकर सिंह ने उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि इस तरह की कठिन परिस्थितियों में उनके ड्यूटी देने के जज्बे को सलाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें