फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर:अंतर-सेवा एक्स-कंट्री पैराग्लाइडिंग के विजेता सम्मानित, उत्तरी कमान प्रमुख ने बढ़ाया हौसला

Tue, 01 Nov 2022 06:56 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, जम्मू

सार

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने 8,000 फीट की ऊंचाई पर दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पैराग्लाइडिंग साइट हिमाचल प्रदेश में बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पायलटों के कौशल को परखा। द्विवेदी ने विजेताओं को एक्स-कंट्री इलाके में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
ले. जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बीर बिलिंग में अंतर-सेवा एक्स-कंट्री चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पायलट अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने 8,000 फीट की ऊंचाई पर दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पैराग्लाइडिंग साइट हिमाचल प्रदेश में बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पायलटों के कौशल को परखा। द्विवेदी ने विजेताओं को एक्स-कंट्री इलाके में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।

विश्वास जताया कि पैराग्लाइडिंग पायलट देश और उनकी संबंधित सेवाओं को अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से ख्याति दिलाएंगे। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र ने बताया कि चैंपियनशिप 29 अक्टूबर से मंगलवार तक आर्मी एडवेंचर विंग के तत्वावधान में दाह डिवीजन ने बीर बिलिंग में आयोजित की थी।
विज्ञापन


 इसमें सेना और नौसेना के पैराग्लाइडिंग पायलटों की टीमों ने भाग लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पैराग्लाइडिंग पायलटों का कौशल देखा गया।

इस प्रतियोगिता से पैराग्लाइडिंग पायलटों को बेहतरीन कोचों के सामने अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिला।  उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग घंटों तक चलने और लंबी दूरी तय करने की क्षमता सशस्त्र बलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता ने सैन्य बलों के बीच सौहार्द, समानता और सामंजस्य को मजबूत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें