फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल की तैयारियां शुरू

Tue, 07 Oct 2014 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में 22 नवंबर से पांच दिवसीय यूथ फेस्टिवल के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देश के नार्थ जोन के करीब 45 विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी इसमें शामिल होंगे और कैंपस में अपनी कला प्रतिभा का छाप छोड़ेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जम्मू यूनिवर्सिटी में पहली बार नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल 2005 में हुआ था। इस बार आयोजन एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी की ओर से हो रहा है। नार्थ जोन में विभिन्न विश्वविद्यालय सम्मिलित हैं। इनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी, पंजाब, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, गढ़वाल यूनिवर्सिटी आदि के नाम हैं।

कला व प्रतिभा संपन्न विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के मंच पर पहुंचेंगे और अपनी कलाओं को प्रदर्शित करेंगे। गौरतलब है कि इस पांच दिवसीय युवा महोत्सव के दौरान कुल 25 कला सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। इसमें लोकनृत्य, संगीत, साहित्य, नाटक, फाइन आर्ट शामिल हैं। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल को लेकर तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन


इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों को निमंत्रण पत्र भी भिजवाए गए हैं। युवा महोत्सव का प्रमुख कार्यक्रम जनरल जोरावर सिंह सभागार में होगा, जबकि ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार के अलावा अन्य हाल को भी बुक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें