लश्कर कमांडर अबु दुजाना के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में एहतियातन घाटी के ज्यादातर जगहों पर हायर सेकेंडरी स्कूल तथा डिग्री कालेज बंद रहे। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा तथा शोपियां जिले में इंटरनेट सेवा स्थगित रही। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी ताकि किसी भी घटना से निपटा जा सके।
श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा के जामिया मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं देने तथा हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को नजरबंद किए जाने के विरोध में व्यवसायियों ने जामिया मस्जिद परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
केटीएमएफ से जुड़े व्यवसायी मांग कर रहे थे कि लोगों को जामिया मस्जिद में जुमा की नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाए। पिछले छह सप्ताह से नमाज नहीं हो पा रही है। साथ ही मीरवाइज को भी नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाए।