दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गोपालपुरा गांव में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। सेना के तीन जवान घायल बताए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस ने कहा है कि आतंकवादियों के पास से 2 एके-47 राइफलें बरामद की गईं हैं।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सेना के 9 आरआर टीम ने आतंकियों की मौजूदगी के विशेष जानकारी के बाद डीएच पोरा इलाके के गोपालपोरा क्षेत्र को पूरी तरह से घेर लिया। जिसके बाद सेना के संयुक्त दल ने तलाशी अभियान को तेज कर दिया।
इस मामले में कुलगाम जिले के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया की कि अब तक दो आतंकियों को ढेर किया गया है। जबकि केवल एक आतंकी का शव अभी तक बरामद हुआ है। वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के शोपियान में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
Encounter underway between security forces and terrorists in J&K's Shopian
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017