फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं तो काम बंद कर देंगे आरएनटीसीपी कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधीन आरएनटीसीपी (रिवाइज्ड नेशनल टीबी कंट्रोल प्रोग्राम) कांट्रैच्युअल कर्मियों ने वेतन के लिए विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


पिछले 5-6 माह से वेतन न मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मियों ने एक सितंबर से कामकाज ठप करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशक जम्मू को नोटिस दिया गया है।

इस बीच आरएनटीसीपी कर्मियों ने प्रधान कुलदीप शर्मा और आल मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन के नेतृत्व में एसटीओ और स्वास्थ्य निदेशक जम्मू से मुलाकात कर कर्मियों की मांगों को उठाया।
विज्ञापन


विज्ञापन

कश्मीर वालों को वेतन मिला, जम्‍मू वालों को नहीं

उन्होंने कहा कि कर्मियों को कई महीनों से वेतन जारी नहीं किया गया है। वेतन जारी करने में भी भेदभाव किया जा रहा है। कश्मीर डिवीजन के कर्मियों को संशोधित वेतन दिया जा रहा है, जबकि जम्मू संभाग में पुराने वेतन पर ही अमल किया जा रहा है।

वेतन में सीटीडी मानदंडों को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मियों की मांगों को शीघ्र हल नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को तेज करेंगे। इसमें फेडरेशन भी पूरा समर्थन देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें