फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरमेघा में पेयजल की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। तहसील भमाग के गांव सरमेघा में पिछले कई दिनों से पीने के पानी की सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोत पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को काफी दूर स्थित जलस्रोत से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच अमर नाथ ने बताया कि जलशक्ति विभाग की तरफ से पानी की सप्लाई देने के लिए पाइप लाइन को बिछाया गया था लेकिन पानी नहीं आया है। विभाग के अधिकारियों से बात कि तो उन्होंने बताया कि पाइप के कुछ हिस्सों से सामान गायब है वहीं कुछ स्थानों से पाइप भी क्षतिग्रस्त हुई है जिसे ठीक करने के बाद पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि पानी नहीं आने पर उन्हें मजबूरन प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें