फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल में बच्चे हैं पर शिक्षक नहीं

Thu, 30 Oct 2014 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा कसबे के साथ लगते गांव पली का सरकारी प्राइमरी स्कूल पिछले कुछ दिनों से बिना शिक्षकों के चल रहा है। स्कूल में शिक्षकों के नहीं होने से विद्यार्थियों का भविष्य अधर में पड़ता दिखाई दे रहा है। इसको लेकर विभाग ने भी अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी हर दिन सुबह पहुंच जाते हैं। वह दिन भर स्कूल में अपने शिक्षकों का इंतजार करते रहते हैं। फिर शाम को चार बजे घरों को वापस चले जाते हैं। शिक्षा विभाग भी स्कूल में शिक्षकों की तैनात नहीं कर पाया है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि आगामी तीन तारीख से उनके पेपर शुरू हो रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से शिक्षक स्कूल में नहीं आ रहे हैं।

इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वही गांव के लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार कहती है कि बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाओ, दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों की यह हालत है कि बच्चे तो स्कूल में हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा विभाग को चाहिए जितनी जल्द हो स्कूल में शिक्षक उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन


दो शिक्षक भेजने को कहा है
इस संबंध में सांबा के मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगल देव का कहना है कि स्कूल की एक टीचर मेडिकल लीव पर हैं। हमने हेडमास्टर को आदेश दे दिए हैं कि स्कूल में दो टीचर आज से ही भेजे जाएं। शुक्रवार को मैं खुद स्कूल का दौरा कर रहा हूूं। स्कूल में जितने शिक्षकों की जरूरत होगी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें