केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : File Photo
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-पाकिस्तान वार्ता में किसी तीसरे पक्ष की गुंजाइश को सिरे से खारिज किया।
प्रदेश भाजपा की विकास पर्व रैली में शामिल होने जम्मू पहुंची केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सभी मुद्दों पर न तो अलगाववादी और न ही किसी तीसरे पक्ष को शामिल करने की जगह है। जो भी मसले हैं, उन्हें द्विपक्षीय वार्ता से ही हल करने का प्रयास रहेगा।
महंगाई के मुद्दे पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीतारमण ने माना कि देश में दालों की कमी है। हालांकि, कहा कि यह समस्या वैश्विक स्तर पर है। उन्होंने कहा कि दालों के आयात के लिए केंद्र सरकार म्यांमार और कनाडा जैसे देशों से वार्ता कर रही है।
उन्होंने कहा कि जहां तक सब्जियों का सवाल है तो इन दिनों सीजनल सब्जियों जैसे टमाटर के मूल्य में बढ़ोतरी देखी जा रही है। महंगाई पर आंकड़ों के मदद से यूपीए-दो सरकार के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि उस समय देश में महंगाई दर 10 फीसदी से ऊपर थी जो अब करीब पांच फीसदी तक आ चुकी है।