फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात शुरू होते ही सताने लगता है बाढ़ का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। बरसात शुरू होते ही खौड़ की सीमावर्ती पंचायत बरडोह के लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। क्योंकि बाढ़ से निपटने के लिए विभाग या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई तैयारी नहीं की गई है। वीरवार को पंचायत मुख्यालय में बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पंचायत के लोगों ने कहा कि पंचायत के गांव कलह, बरडोह तथा जोगवां गांव में 15 नाले हैं। बरसात शुरू होते ही इन नालों के किनारे रहने वाले लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। क्योंकि इन नालों का पानी हर साल लोगों के घरों में घुस कर तबाही मचाता है।
मुसीबत आने पर प्रशासनिक अधिकारी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन समय रहते अब तक कोई तैयारी नहीं है। पंचायत निवासी सुरेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक्सईएन, असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के कार्यालय के कई चक्कर लगा चुके हैं, बावजूद उसके विभाग सुस्त पड़ा है।
विज्ञापन

अधिकारियों का जवाब होता है प्रोजेक्ट तैयार कर सचिवालय भेजा है। जब भी वहां से सेक्शन होकर आएगा फिर प्रोटक्शन देंगे। बरडोह के पंच रवि कुमार, पूर्व लेक्चरर तीर्थ राम जयपाल, संजय कुमार ने बताया कि अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस बार गांव बरडोह, कलह, जोगवां के लोगों को बाढ़ से कोई नुकसान हुआ तो उसकी पूरी जिमेदारी बाढ़ नियंत्रण विभाग की होगी। पंचायत के लोगों ने बताया ने बताया कि चंद दिनों में अगर एहतियाती कदम नहीं उठाया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें