कोरोना महामारी का असर पुलिस को हाईटेक और आधुनिक बनाने पर भी पड़ रहा है। पुलिस की अलग-अलग विंग में तैनात अफसरों और कर्मियों को तकनीकी रूप से कई जगहों पर ट्रेनिंग दी जाती है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते पिछले डेढ़ महीने से पुलिस की कोई ट्रेनिंग आयोजित नहीं हुई।
लॉकडाउन बंदिशों के चलते ट्रेनिग को टाल दिया गया था। इस साल भी तीन अप्रैल के बाद से अब तक कोई ट्रेनिंग आयोजित नहीं हुई। देश की अलग-अलग ट्रेनिंग अकादमी और संस्थानों में पुलिस की अलग-अलग विंग के तकनीकी सदस्य ट्रेनिंग के लिए जाते हैं, लेकिन ट्रेनिंग नहीं हो रही।
उधर, एंटी करप्शन ब्यूरो को गाजियाबाद में मिलने वाली सीबीआई की विशेष ट्रेनिंग भी डेढ़ महीने से नहीं हो पा रही। एसीबी के निदेशक आनंद जैन का कहना है कि हमारी कोशिश है कि ऑनलाइन ट्रेनिंग ही दी जाए। लेकिन अभी फिलहाल कोरोना की वजह से ट्रेनिंग नहीं दी जा रही।