फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: फंड मिलने के चार महीने बाद भी नहीं शुरू हो पाया डिजिटल स्टूडियो

Wed, 12 May 2021 02:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

स्टूडियो स्थापित क्यों नहीं हो पाया, इसको लेकर समग्र शिक्षा के अधिकरी कोविड के कारण स्टूडियो का निर्माण नहीं होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के दौरान जब स्कूल बंद हैं तो ऑनलाइन पढ़ाई ही इसका विकल्प है। लेकिन इसके बावजूद सरकार बच्चों की सुगम पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रही है। पिछले वर्ष केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने और फंड आवंटित होने के बाद भी अब तक डिजिटल स्टूडियो नहीं बन सका। इसका खामियाजा आज भी दूर-दराज क्षेत्रों के बच्चों को उठाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


स्कूली बच्चों के लिए डिजिटल सामग्री और ऑनलाइन लेक्चर देने के लिए जम्मू स्कूल शिक्षा निदेशालय में डिजिटल स्टूडियो बनाया जाना था। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से फंड भी जारी हो गया, लेकिन चार महीने बाद भी डिजिटल स्टूडियो तैयार नहीं हो पाया है।

बता दें कि स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू में 76 लाख की लागत से इस स्टूडियो को स्थापित किया जाना है। पिछले वर्ष कोविड के कारण स्कूल बंद थे। ऐसे में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाना स्कूल शिक्षा विभाग के लिए चुनौती भरा था। इसके बाद विभाग ने केंद्र के समक्ष डिजिटल स्टूडियो बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे मंजूरी मिल गई थी।
विज्ञापन


मंजूरी मिलने के बाद समग्र शिक्षा विभाग अब तक इसे तैयार नहीं कर पाया, जबकि वर्तमान समय में स्टूडियो होता तो बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा अच्छी और व्यवहारिक होती। कोविड के समय जब स्कूल बंद है तो ऑनलाइन पढ़ाई ही एक मात्र विकल्प है। ऐसे में डिजिटल स्टूडियो हर तरह से उपयोगी साबित होता। समग्र शिक्षा के पूर्व निदेशक अरुण मन्हास ने कहा कि स्टूडियो के लिए पैसा मिल गया था और यह पैसे फरवरी में जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें