फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादे से मुकरे मुफ्ती, कश्मीरी पंडितों को अलग टाउनशिप नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को कश्मीरी पंडितों को जमीन देने के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ है। मंगलवार को कश्मीरी पंडितों को अलग जमीन देने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद अब अपने वादे पलट गए हैं।
विज्ञापन


सईद ने आज विधानसभा को बताया कि उनकी सरकार की घाटी में कश्मीरी पंडितों के रहने के लिए अलग से टाउनशिप बनाने की कोई योजना नहीं है। सदन में विपक्षी दलों ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए 'समग्र टाउनशिप' बनाने के राज्य सरकार के कदम का जम कर विरोध किया।

मुख्यमंत्री सईद ने सदन से कहा, 'मैं सदन को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम घाटी में कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से टाउनशिप नहीं बनाएंगे।' सईद ने कहा, ' हम जल्दी में कोई भी कदम नहीं उठाना चाहते हैं। हम कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों से बात करेंगे।
विज्ञापन


हम कश्मीर में धर्मनिरपेक्षता को फलते फूलते देखना चाहते है ताकि कश्मीर अलग अलग किस्म के फूलों का बगीचा बन जाए। मुख्यमंत्री ने अलगाववादियों से भी इस मामले पर राजनीति नहीं करने की अपील की है। इससे कश्मीर की बदनामी होती है।
विज्ञापन

कश्मीरी पंडित पारंपरिक कश्मीरी परंपराओं का अंग

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को किसी अलग जगह बसाने की जगह उन्हें उनके मूल स्थान पर ही बसाया जाएगा। कश्मीरी पंडित पारंपरिक कश्मीरी परंपराओं का अंग हैं। टाउनशिप के सवाल पर राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय के उन लोगों के लिए यह व्यवस्था की गई थी, जिनके पास कश्मीर में अपनी जमीन नहीं बची है।

कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के लिए अलग टाउनशिप सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष और अलगावादियों को इस पर गहरा ऐतराज है। जेकेएलएफ ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लाल चौक में शांतिपूर्वक धरना के अलावा शनिवार को कश्मीर बंद का आह्वान किया है।

सईद की मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक के बाद आधिकारिक रूप से यह कहा गया था कि मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया है कि राज्य सरकार विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से टाउनशिप बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण करेगी और उन्हें जमीन मुहैया कराएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें