फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में गुटबाजी के लिए जगह नहीं: आजाद

Mon, 21 Sep 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि कांग्रेस में गुटबाजी के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए प्रदेश के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन


नई दिल्ली में किसान रैली के बाद जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की अगुवाई में उनसे मिले कांग्रेस नेताओं से बातचीत में आजाद ने ये बात कहीं।

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के सामाजिक और सियासी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पार्टी प्रदेश में हर क्षेत्र से जुड़े लोगों के मसलों को उठा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की गलत कार्यशैली से समाज में जो भ्रम फैल रहा है। कांग्रेस उसे भी दूर करने का प्रयास कर रही है।

आजाद ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस देश और राज्य का भविष्य है। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी देने की अपील की।

प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से भी उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर रियासत के हालात की जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस नेताओं में वरिष्ठ उपप्रधान शाम लाल शर्मा, उपप्रधान, महासचिव, विधायक, एमएलसी, जिला प्रधान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें