फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद ने नेंका, पीडीपी और भाजपा पर साधा निशाना

Mon, 15 Dec 2014 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नेकां और पीडीपी ने उन की सरकार गिराई थी जबकि भाजपा ने रियासत में जात-पांत के नाम पर आग लगाई थी। ऐसे राजनीतिक दलों से सतर्क रहें।
विज्ञापन


यह बातें सोमवार को गुलाम नबी आजाद ने जतबाल में हीरानगर के कांग्रेस उम्मीदवार गिरधारी लाल चलोत्रा के लिए आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कही।

आजाद ने कहा की पवित्र अमरनाथ यात्रा में देशभर से यात्री आते हैं। कश्मीर में उन के रहने के लिए अस्थाई टेंट लगाए जाते थे।

उन्होंने अपनी कैबिनेट की बैठक में वहां पक्के शेड बनाने के लिए बात रखी थी लेकिन नेकां व पीडीपी ने उसका कड़ा विरोध किया था व उनकी सरकार को गिरा दिया था।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सात विधायक रिश्वत के आरोप में पार्टी ने निकाले थे। यही नही हीरानगर के एक विधायक ने अपने ही गांव के सात लोगों को सलाखों के पीछे करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी पार्टी पर क्या यकीन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा रियासत में धारा 370 का ढिंढोरा पीट रही थी लेकिन अब वह उसको भूल गए हैं।

वही वह राम मंदिर के मुददे को भी ठंडे वस्ते मे डाल दिया है। इस अवसर पर सरपंच विजय टंगोत्रा, सरंपच जग राम, विनय शर्मा, शशी पाल, विमला देवी, सुभाष भगत, दिबान, खजुरिया, रामधन आदि ने भी विचार रखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें