फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराने की जरूरत नहीं, जरूरत से दोगुना ऑक्सीजन उपलब्ध: एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। जम्मू-कश्मीर सरकार उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। 18 से 45 साल आयु के युवाओं को टीका लगाने के लिए 1 करोड़ 20 लाख टीके का ऑर्डर किया गया है। जरूरत से दोगुना ऑक्सीजन उपलब्ध है। सरकार पूरी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों के साथ ऑनलाइन बैठक में एलजी ने कहा कि वर्तमान में 25 हजार क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन की खपत है, जबकि 54500 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन उपलब्ध है। 15 हजार क्यूबिक मीटर आने वाले दिनों में और उपलब्ध होने लगेगी। कई ऑक्सीजन प्लांट काम करने लगे हैं और आने वाले दिनों में कुछ और संचालित होने लगेंगे। कहा कि कोरोना संकटकाल में पिछले साल रेडक्रॉस ने अहम भूमिका निभाई थी। इस बार भी उन्हें टीकाकरण तथा उत्पन्न चुनौतियों में बेहतरीन भूमिका के लिए आगे आना चाहिए। सामूहिक प्रयास से पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना है। रेडक्रॉस को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दूरदराज के इलाके तक पहुंचकर लोगों की मदद करनी है। सभी 20 जिलों में रेडक्रॉस की मजबूत टीम है, जिसका इस्तेमाल कोरोना से जंग जीतने में करना है। बैठक में उप राज्यपाल के प्रमुख सचिव नीतीश्वर कुमार, जम्मू के मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर, कश्मीर के मंडलायुक्त पीके पोल समेत रेडक्रॉस के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोविड केयर ग्रुप बनाएं, लोगों को डबल फेस मास्क के लिए करें जागरूक
एलजी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों को लोगों के बीच जागरूकता भी उत्पन्न करना है कि क्या करना है और क्या नहीं। धार्मिक गुरुओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्थानीय भाषाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए आगे आना होगा। इसके लिए कोविड केयर ग्रुप का निर्माण किया जाना चाहिए। विशेषज्ञों की सलाह, डबल फेस मास्क व सैनिटाइजर के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। स्वयंसेवक टीकाकरण, एसओपी, बचाव के उपायों, हेल्पलाइन नंबर, होम आइसोलेशन आदि के बारे में लोगों के बीच जानकारी पहुंचानी चाहिए। उन्हें घर पर रहने और घर पर ही पूजा-अर्चना करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें